माओवादी विरोध प्रदर्शनों से मेनन की नेपाल यात्रा में बाधा
मेनन नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करने से पहले यहां चार मंत्रियों से मुलाकात करने वाले थे, लेकिन विरोध प्रदर्शनों के कारण वह मात्र विदेश मंत्री सुजाता कोईराला से ही मुलाकात कर पाए। वह भी इसलिए कि विदेश मंत्रालय पूर्व रायल पैलेस में स्थित है, जो कि मुख्य मंत्रालय से दूर है। मुख्य मंत्रालय को माओवादियों ने पूरी तरह घेर रखा है।
मेनन उप प्रधानमंत्री बिजय कुमार गच्छेदार से सुबह 10 बजे सिंह दरबार में मिलने वाले थे। लेकिन यह मुलाकात स्थगित हो गई। मेनन नवनियुक्त गृह मंत्री भीम रावल और रक्षा मंत्री विद्या भंडारी से भी मुलाकात नहीं कर पाए।
हालांकि विदेश मंत्री ने कहा है कि दोनों के बीच अपराह्न् में नए सिरे से एक बैठक आयोजित की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications