2015 तक भारत-इंग्लैंड व्यापार 40 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा : सीआईआई
औद्योगिक संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2015 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाकर 40 अरब डॉलर के पार पहुंचाने की पूरी क्षमता है। इसमें सेवा व्यापार और अन्य क्षेत्रों में विकास की पूरी संभावना है। वर्तमान में दोनों देशों के बीच सेवा व्यापार 12 अरब डॉलर का है।
दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक संगठन सीआईआई इंडिया बिजनेस फोरम यूके लांच करेगी।
औद्योगिक संगठन की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि इस फोरम को 21 से 23 जून के बीच लांच किया जाएगा। इस दौरान सीआईआई की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की बैठक आयोजित की जाएगी।
सीईओ के दल का नेतृत्व सीआईआई के अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications