राज ठाकरे ने पार्टी में बदलाव का मन बनाया
पार्टी के प्रवक्ता नितिन सरदेसाई ने आईएएनएस से कहा, "इस बारे में शनिवार शाम को आदेश जारी किया गया। नई टीम की घोषणा शीघ्र की जाएगी।"
उन्होंने कहा कि राज्य में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह पार्टी को चुस्त दुरुस्त करने की कोशिश है।
सरदेसाई ने उन खबरों को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि मनसे केंद्रीय समिति के सदस्यों को हटा दिया गया है। उन्होंने इसे अफवाह करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications