मौत से 21 घंटों की लड़ाई के बाद सलामत निकली अंजू (लीड-1)
एक चिकित्सक ने आईएएनएस को बताया, "बोरवेल से निकाले जाने के समय बच्ची सांस ले रही थी। उसे पहले बांदीकुई के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे जयपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। यहां उसे चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में रखा जाएगा।"
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दौसा के बांदीकुई के निकट के बोराड़ी गांव की है। यहां 200 फुट का बोरवेल खुला पड़ा हुआ था।
पुलिस अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया, "बच्ची शनिवार शाम चार बजे के आसपास खेलते समय बोरवेल में गिर गई थी। वह बोरवेल में 48 से 50 फुट की गहराई में फंसी हुई थी। इस हादसे की जानकारी मिलते ही हमने बचाव कार्य आरंभ कर दिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications