दिल्ली में 1 जुलाई को पहुंचेगा मानसून!

सफदरजंग मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मानसून रविवार सुबह मुंबई पहुंच गया। दिल्ली में मानसून के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। यह एक जुलाई के आसपास यहां पहुंचेगा।"
उत्तर भारत में भीषण गर्मी जारी
अधिकारी ने कहा, "हम पहले ही मानसून के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन मौसम की खराबी की वजह से यह नहीं पहुंच सका।" अधिकारी का कहना है, "सामान्यत: मानसून मुंबई में 10 जून, गुजरात, मध्य प्रदेश व उत्तर के कुछ हिस्सो में 15 जून और दिल्ली में 29 जून तक पहुंच जाना चाहिए।"
उधर, दिल्ली में भीषण गर्मी का पड़ना जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications