अफगानिस्तान में झड़प, 2 की मौत और 17 घायल (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार उत्तरी अफगानिस्तान के कुनूर प्रांत में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के जवानों और आंतकवादियों के बीच झड़प कुनूर प्रांत के पेह जिले में हुई थी। झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए।
आईएसएएफ द्वारा रविवार को जारी बयान में इस संबंध में जानकारी दी गई है हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि दोनों मृतक अफगानी नागरिक ही हैं।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में वर्ष 2008 में हुई हिंसा में 2100 से अधिक नागरिक मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications