स्वाइन फ़्लू पीड़ितों की संख्या 50 के पार

पिछले दो दिनों में स्वाइन फ़्लू के 19 नए मामले सामने आए. दिल्ली में 16 और बंगलौर में दो रोगियों की पहचान की गई.
मुंबई में पहले स्वाइन फ़्लू रोगी की पहचान हुई है. शनिवार को जिन मामलों की पुष्टि हुई उनमें दो बच्चे भी शामिल हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि पचास मामलों में से 16 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. अस्पताल से उनकी छुट्टी कर दी गई है.
मुंबई में 36 साल के एक इंजीनियर को स्वाइन फ़्लू से संक्रमित पाया गया है. महाराष्ट्र भी देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां लोग स्वाइन फ्लू के शिकार हुए हैं.
एक निजी कंपनी में काम करने वाले जिस इंजीनियर को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है, वह आठ जून को होंडूरास गया हुआ था. न्यू जर्सी होते हुए वह 15 जून को मुंबई वापस लौटा था.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वाइन फ़्लू को महामारी घोषित किया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ग़ुलाम नबी आज़ाद का कहना है कि यह बीमारी भारत में पूरी तरह नियंत्रण में है और पर्याप्त दवाइयाँ भी हैं.


Click it and Unblock the Notifications