सशर्त बातचीत को तैयार माओवादी

लालगढ़ में माओवादियों और जवानों के बीच चल रही मुठभेड़ में दोनों ओर से संघर्ष जारी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को इलाके में कोबरा फोर्स भेजी। सीआरपीएफ के जवानों और कोबरा फोर्स ने लालगढ़ को चारों ओर से घेर लिया है। अब एक भी माओवादी इलाके से बाहर नहीं निकल सकता है।
हेलीकॉप्टर से गिराये गये पर्चे
लालगढ़ में मौजूद माओवादियों से निपटना इसलिए और ज्यादा कठिन है, क्योंकि उनके साथ इलाके के लोग भी हैं। यही नहीं वो जनजातीय लोग भी घरों में मौजूद हैं, जो सरकार का विरोध कर रहे हैं। लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर से पर्चे गिराये जा रहे हैं, जिनमें लिखा है कि वो माओवादियों का साथ न दें।
सीआरपीएफ के अधिकारियों की मानें तो ऑपरेशन जल्द ही पूरा हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि माओवादी पूरी तरह घिर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications