लालगढ़ पहुँचे सुरक्षाकर्मी, कार्रवाई अहम दौर में

लालगढ़ पहुँचे सुरक्षाकर्मी, कार्रवाई अहम दौर में

शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने आठ किलोमीटर का रास्ता तय किया. इस दौरान उन्हें किसी भी प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा है.

इस कार्रवाई में राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल हैं.

शुक्रवार की सुबह राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने लालगढ़ से महज़ पाँच किलोमीटर दूर झिटका के जंगल में पहुँचकर कार्रवाई शुरू कर दी थी.

पीराकट में माओवादियों ने बारूदी सुरंग के ज़रिए पुलिस की एक गाड़ी को निशाना बनाया. इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

कार्रवाई

लालगढ़ से आठ किलोमीटर दूर पीराकुली में शुक्रवार शाम माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी.

लेकिन शनिवार को स्थिति बदली हुई थी और सुरक्षा बल के जवानों को अभी तक किसी भी प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा है.

मंगलवार को पश्चिम मिदनापुर ज़िले के लालगढ़ इलाक़े में माओवादी विद्रोहियों ने सत्तारुढ़ सीपीएम के छह कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी थी और इलाक़े से सीपीएम के कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया था.

आदिवासी बहुल लालगढ़ इलाक़े में विद्रोहियों ने अनेक गाँवों पर क़ब्ज़ा कर लिया था, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अनेक कार्यालयों को आग लगा दी थी.

लालगढ़ इलाक़े में लगभग आठ सौ से एक हज़ार गाँव हैं. उन इलाकों की आबादी लगभग 60 हज़ार है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+