सुरक्षाबलों ने लालगढ़ पर नियंत्रण स्थापित किया

सुरक्षाबलों ने लालगढ़ पर नियंत्रण स्थापित किया

माओवादियों ने बाद में आनेवाले पुलिसबलों को तिनमनी गाँव के नजदीक निशाना बनाया जिसमें छह पुलिसवाले घायल हो गए और कुछ पत्रकारों को भी चोटें आईं हैं.

पश्चिम बंगाल के गृह सचिव (आंतरिक सुरक्षा) अर्धेंदु सेन ने पत्रकारों को बताया कि पहले पहुँचे सुरक्षाबल लालगढ़ पर नियंत्रण स्थापित कर रहे हैं.

उनका कहना था,'' हम कह सकते हैं कि हमने कामयाबी हासिल की है लेकिन सुरक्षाबलों को छुटपुट हमलों और धमाकों का ध्यान रखना होगा.''

हम कह सकते हैं कि हमने कामयाबी हासिल की है लेकिन सुरक्षाबलों को छुटपुट हमलों और धमाकों का ध्यान रखना होगा अर्धेंदु सेन, गृह सचिव

हम कह सकते हैं कि हमने कामयाबी हासिल की है लेकिन सुरक्षाबलों को छुटपुट हमलों और धमाकों का ध्यान रखना होगा

गृह सचिव का कहना था,'' ज्यों ही सैन्य बल लालगढ़ में पैर जमा लेंगे, वो इस पूरे इलाक़े को माओवादियों से मुक्त कराना शुरू कर देंगे.''

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अशोक मोहन चक्रबर्ती ने माओवादियों से कोई भी बातचीत करने से इनकार किया है.

उनका कहना था,'' उनसे क्या बातचीत की जा सकती है, वो केवल अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं और इसे हमें कड़ाई से रोकना होगा.''

प्रतिरोध

लालगढ़ से बीबीसी संवाददाता अमिताभ भट्टासाली ने बताया कि शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने आठ किलोमीटर का रास्ता तय किया. इस दौरान उन्हें किसी भी प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा.

तृणमूल कांग्रेस के तथाकथित पीपुल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस टेरर के साथ गहरे संबंध हैं और इस संगठन के नेता तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं बुद्धदेब भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री

तृणमूल कांग्रेस के तथाकथित पीपुल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस टेरर के साथ गहरे संबंध हैं और इस संगठन के नेता तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं

शुक्रवार की सुबह राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने लालगढ़ से महज़ पाँच किलोमीटर दूर झिटका के जंगल में पहुँचकर कार्रवाई शुरू कर दी थी.

लालगढ़ से आठ किलोमीटर दूर पीराकुली में शुक्रवार शाम माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी.

माओवादियों ने बारूदी सुरंग के ज़रिए पुलिस की एक गाड़ी को निशाना बनाया था. इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

मुलाक़ात

इस बीच मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृह मंत्री पी चिदंबरम से मुलाक़ात की है.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की है

बुद्धदेब भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस की लालगढ़ के उपद्रवियों के साथ साँठगाँठ है.

शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृह मंत्री पी चिदंबरम के साथ मुलाक़ात के बाद बुद्धदेब भट्टाचार्य ने कहा, '' तृणमूल कांग्रेस के तथाकथित पीपुल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस टेरर के साथ गहरे संबंध हैं और इस संगठन के नेता तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं.''

पीपुल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस टेरर स्थानीय लोगों का संगठन है जो पुलिस अत्याचार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहा है.

मुख्यमंत्री भट्टाचार्य ने कहा है कि अर्धसैनिक बलों की 19 कंपनियाँ राज्य में पहुँच चुकी है और गृह मंत्री पी चिंदबरम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि यदि और सुरक्षा बलों की ज़रूरत हुई तो वे और बल उपलब्ध कराने को तैयार हैं.

उनका कहना था कि चिदंबरम ने उनसे माओवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने को कहा है और वे इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पश्चिम मिदनापुर ज़िले के लालगढ़ इलाक़े में माओवादी विद्रोहियों ने सत्तारुढ़ सीपीएम के छह कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी थी और इलाक़े से सीपीएम के कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया था.

आदिवासी बहुल लालगढ़ इलाक़े में विद्रोहियों ने अनेक गाँवों पर क़ब्ज़ा कर लिया था, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अनेक कार्यालयों को आग लगा दी थी.

लालगढ़ इलाक़े में लगभग एक हज़ार गाँव हैं और इस इलाक़े की आबादी लगभग 60 हज़ार है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+