'जल्दी ही माओवादियों को खदेड़ देंगे'

'जल्दी ही माओवादियों को खदेड़ देंगे'

इस बीच मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृह मंत्री पी चिदंबरम से मुलाक़ात की है.

बुद्धदेब भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस का लालगढ़ के उपद्रवियों के साथ साँठगाँठ है.

मिदनापुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने शनिवार को लालगढ़ में पत्रकारों से कहा, "हम कई मोर्चों पर आगे बढ़ रहे हैं. सुरक्षाकर्मी किसी तरह की लड़ाई के लिए तैयार हैं."

तृणमूल कांग्रेस के तथाकथित पीपुल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस टेरर के साथ गहरे संबंध हैं और इस संगठन के नेता तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं बुद्धदेब भट्टाचार्य

तृणमूल कांग्रेस के तथाकथित पीपुल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस टेरर के साथ गहरे संबंध हैं और इस संगठन के नेता तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं

ये पूछे जाने पर कि लालगढ़ में सशस्त्र माओवादियों से मिल रहे प्रतिरोध में कितने लोग हताहत हुए हैं, उनका कहना था, "हमारी ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है. वैसे हम कई जगहों से अभियान चला रहे हैं. उनकी ओर से कुछ लोग हताहत हो सकते हैं. सही आँकड़ा अभी बता पाना मुश्किल है."

डीआईजी प्रवीण कुमार ने कहा, "हम कोशिश कर रहे हैं कि आम जनता को कोई नुकसान नहीं पहुँचे. लेकिन जहां माओवादी आम लोगों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं वहां किसी तरह की अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता. हालाँकि हम अधिकतम सतर्कता बरत रहे हैं."

उन्होंने दावा किया कि जल्दी ही पूरे इलाक़े को माओवादियों से खाली करा लिया जाएगा.

प्रधानमंत्री से मिले बुद्धदेब

पश्चिम बंगाल में हाल में लालगढ़ में हुई हिंसा और फिर शुरु हुई पुलिस कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने तृणमूण कांग्रेस पर लालगढ़ में सक्रिय प्रदर्शनकारियों से सांठगांठ का आरोप लगाया है.

बुद्धदेब ने प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की है

शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृह मंत्री पी चिदंबरम के साथ मुलाकात के बाद भट्टाचार्य ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस के तथाकथित पीपुल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस टेरर के साथ गहरे संबंध हैं और इस संगठन के नेता तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं.”

पीपुल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस टेरर स्थानीय लोगों का संगठन है जो पुलिस अत्याचार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहा है.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भट्टाचार्य ने कहा है कि अर्धसैनिक बलों की 19 कंपनियाँ राज्य में पहुँच चुकी है और गृह मंत्री पी चिंदबरम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि यदि और सुरक्षा बलों की ज़रूरत हुई तो वे और बल उपलब्ध कराने को तैयार हैं.

उनका कहना था कि पूरे राज्य में 241 ब्ल़ॉक हैं और उनमें से 18 ऐसे हैं जो आंशिक या पूरी तरह से ‘माओवादियों के आतंक’ से प्रभावित हैं. उनका कहना था कि अर्थसैनिक बल और राज्य पुलिस लालगढ़ में कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन इस कार्रवाई के पूरे होने में कुछ देर लग सकती है. उनका कहना था कि चिदंबरम ने उन्हें हिदायत दी है कि पीपुल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस टेरर पर प्रतिबंध लगाया जाए और वे इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं.

मुठभेड़

बीबीसी संवाददाता अमिताभ भट्टासाली ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे सुरक्षाकर्मी लालगढ़ पहुँच गए.

कई स्थानों पर झड़पें हुई हैं

शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने आठ किलोमीटर का रास्ता तय किया. इस दौरान उन्हें किसी भी प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा.

इस कार्रवाई में राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल हैं.

शुक्रवार की सुबह राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने लालगढ़ से महज़ पाँच किलोमीटर दूर झिटका के जंगल में पहुँचकर कार्रवाई शुरू कर दी थी.

लालगढ़ से आठ किलोमीटर दूर पीराकुली में शुक्रवार शाम माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी.

माओवादियों ने बारूदी सुरंग के ज़रिए पुलिस की एक गाड़ी को निशाना बनाया. इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+