महिला, बच्ची को चलती ट्रेन से फेंका

लखीमपुर पुलिस के मुताबिक यह वारदात मैलानी-गोंडा पैसेंजर में गुरुवार को हुई। पुलिस के मुताबिक दिनेश कुमार अपनी पत्नी कविता और बेटी के साथ ट्रेन में साइकिल लेकर सफर कर रहा था। खीरी स्टेशन आने के पहले दो कांस्टेबल डिब्बे में दाखिल हुए और ट्रेन में साइकिल देख दिनेश से पैसे की डिमांड करने लगे।
दोनों आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार
दिनेश ने पैसा देने से इंकार कर दिया, तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि गुस्साए कांस्टेबलों ने दिनेश की पत्नी कविता और तीन साल की बेटी को चलती ट्रेन से धकेल दिया। हादसे में कविता की मौत हो गई, वहीं की बच्ची घायल हो गई है।
दिनेश ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। दोनों आरोपी कांस्टेबलों की पहचान राम सिंह और सुधीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications