भूल जाएं जुलाई का वेतन: एयर इंडिया

एयर इंडिया के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अरविंद जाधव ने वरिष्ठ कार्यकारियों को संबोधित एक आंतरिक सूचना में कहा है, "शीर्ष प्रबंधन के लिए यह जरूरी है कि वह संस्था के सभी कर्मचारियों यह संकेत दे कि जो भी पैसा बचाया जा सकता हो, उसे बचाया जाए।" कॉरपोरेट निदेशकों, रणनीतिक व्यापारिक इकाई के प्रमुखों, कार्यकारी निदेशकों और महाप्रबंधकों से वेतन न लेने के लिए कहा गया है।
पहले किया था देर से वेतन का फैसला
कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है, "नकदी संकट को थोड़ा सहज बनाने के लिए कंपनी के अध्यक्ष जाधव ने महाप्रबंधक स्तर से ऊपर के सभी कार्यकारियों से आग्रह किया है कि वे जुलाई महीने का अपना वेतन और अन्य भत्तों को स्वेच्छया न लें।"
इस महीने के शुरू में एयर इंडिया ने जुलाई का वेतन 15 दिन देर से देने का फैसला किया था। जिसके कारण कंपनी से संबद्ध श्रमिक संगठन ने आंदोलन शुरू कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications