भारत की बांध परियोजना से नुकसान नहीं होगा: बांग्लादेश
बांग्लादेश की विदेश मंत्री दीपू मोनी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "अगर बांध बांग्लादेश के पर्यावरण के लिए नुकसानदेह साबित होगा तो ढाका हर संभव कदम उठाएगा।"
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि भारत इस बांध से जुड़े विवरण को लेकर गुप्त रवैया अपनाए हुए है।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक मोनी ने कहा, "भारत सरकार ने जल संसाधन मंत्रालय और संयुक्त नदी आयोग (जेआरसी) को इस बांध के बारे में विवरण दिया है।"
उन्होंने कहा कि जल्द ही एक संसदीय दल मणिपुर जाकर इस बांध का निरीक्षण करेगा और अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications