श्रीनगर में बम विस्फोट, 1 की मौत

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हथगोला अपने लक्ष्य से चूक गया और सड़क पर फट गया। विस्फोट के कारण अब्दुल सलाम शेख नामक एक सब्जी विक्रेता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है।" अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications