भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में हार के कारणों का विश्लेषण करने की कोशिश कर रही है।
बैठक से पहले जोशी ने टेलीविजन चैनलों से कहा, "अभी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। कारणों को समिति के सामने पेश किया जाएगा और हम इस पर विचार करेंगे।"
हिंदुत्व की विचारधारा पर पार्टी के आगे बढ़ने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा से समझौता नहीं करेगी।
उन्होंने कहा, "जहां तक पार्टी का सवाल है तो विचारधारा से कोई समझौता नहीं होगा.. इसे कैसे संप्रेषित करना है ताकि सभी लोग स्वीकार करें इस पर विचार होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications