क्लिंटन की कुहनी का ऑपरेशन होगा
समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी.जे.क्रोली के हवाले से लिखा है कि क्लिंटन (61) को जार्ज वाशिंगटन युनिवर्सिटी हॉस्पीटल में ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने निर्णय किया कि टूटी कुहनी का ऑपरेशन करना होगा।
क्रोली ने कहा, "क्लिंटन फिलहाल अपने घर पर हैं और वह आराम कर रही है।"
क्लिंटन बुधवार को उस समय दुर्घटना की शिकार हो गई थीं, जब वह विदेश मंत्रालय के बेसमेंट में खड़ी अपनी कार की ओर बढ़ रही थीं। वह राष्ट्रपति ओबामा से मिलने जा रही थीं। उस समय उनके साथ पाकिस्तान व अफगानिस्तान के लिए विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड सी.हॉलब्रुक भी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications