गाजियाबाद में कैदी ने फांसी लगा कर जान दी
पुलिस ने शनिवार को बताया कि गाजियाबाद के डासना जेल में फ्रंटियर मेल विस्फोट मामले के आरोपी ने शुक्रवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उसे दिल्ली की एक अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई थी।
कैदी को 2006 में यहां स्थानांतरित किया गया था। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1997 में गाजियाबाद में फ्रंटियर मेल विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी और 22 लोग घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications