उप राष्ट्रपति रविवार को करगिल का दौरा करेंगे
सरकारी सूत्रों ने यहां कहा कि अंसारी के साथ कश्मीर के राज्यपाल एन.एन.वोहरा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी होंगे।
अंसारी उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार अपनी दो दिवसीय कश्मीर यात्रा पर शनिवार को श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचने के बाद कश्मीर विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
ज्ञात हो कि वर्ष 1999 में पाकिस्तानी सेना द्वारा करगिल में घुसपैठ किए जाने के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications