राजस्थान में कालाबाजारी के आरोप में 43 मामले दर्ज
इस संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल नागर ने बताया कि 89 स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानों, एलपीजी,आरटीएल चीनी, पेट्रोल पम्प के निरीक्षण किए गए। जिनमें से 6 व्यवसाइयों के लाइसेंस निलम्बित किए गए एवं 43 के विरूद्घ विभागीय कार्रवाई के लिए प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य के बांसवाडा, चित्तौड़, अलवर, पाली, बून्दी, जालौर, डूगंरपुर, दौसा व भीलवाडा, टोंक, सिरोही, बीकानेर, राजसमन्द, जयपुर, चूरू, और कोटा जिलों में रसद विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा यह कार्रवाई की गई।
नागर ने बताया कि पाली में निर्धारित स्टॉक से अधिक भण्डारित 15 क्विंटल चीनी जब्त की गई है। जयपुर में घरेलू गैस का दुरुपयोग करने पर 23 सिलेण्डर एवं गस ट्रांसफर करने की 5 बांसुरी एवं बीकानेर में 5 सिलेण्डर जब्त किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications