भारतीय मूल के युवक की हत्या मामले में अहम सुराग मिले
गुरजीत (26) को इंडियाना प्रांत के गैरी में बीते रविवार को शाम 5.15 बजे के आसपास कुछ लुटेरों ने गोली मार दी थी। वह यहां अपने चाचा रैंडी सिंह के गैस स्टेशन पर बतौर कलर्क काम करता था।
पुलिस ने बुधवार को लूट से जुड़ा वीडियो जारी किया। वीडियो से पता चलता है कि लुटेरे चार थे और ये सभी आसपास के इलाके से परिचित थे।
गैरी पुलिस के खुफिया अधिकारी जेम्स बांड के हवाले से शुक्रवार को स्थानीय मीडिया में कहा गया कि इन चारों लुटेरों में से पुलिस के पास तीन के बारे में पूरा विवरण है। पुलिस के पास चौथे के बारे में जानकारी नहीं है।
रैंडी सिंह ने एक अखबार से कहा, "मुझे बहुत बुरा लग रहा है। मेरा भतीजा बहुत अच्छा और ईमानदार था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications