घुसपैठी अमेरिकी विमान को मुंबई छोड़ने की मिली इजाजत (लीड-1)

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। रूस निर्मित एएन-124-100 नामक अमेरिकी विमान को खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा शनिवार को अपराह्न् मुंबई से उड़ान भरने की इजाजत दे दी गई। इस विमान को भारतीय वायु क्षेत्र में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के बाद शुक्रवार की देर रात मुंबई में उतरने का आदेश दिया गया था।

हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार विमान ने शनिवार की रात 10 बजे के आसपास मुंबई से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरा।

उड़ान भरने के समय को कुछ कारणों से फिर से निर्धारित किया गया। इसके पहले यह अपराह्न् 4.30 बजे उड़ान भरने वाला था।

भारतीय समुद्र क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सेना के एक बेस डीगो गार्सिया से अफगानिस्तान के कांधार जा रहा यह विमान गुजरात के आसमान पर भारतीय वायु क्षेत्र में भटक गया था।

इस विमान को मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने मार्ग बदलने के लिए और मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के लिए निर्देश दिया।

नागरिक, खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने विमान के चालक दल के छह सदस्यों से पूछताछ की। लेकिन पूछताछ के परिणामों को गुप्त रखा गया है। इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि वायु सीमा का उल्लंघन पायलट द्वारा हुई स्वाभाविक गलती थी या इसमें कोई और पेंच था।

शुक्रवार की रात 10.45 बजे उतरने के बाद से विमान को छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसआईए) पर उच्च सुरक्षा के बीच पार्किं ग स्थल पर खड़ा किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+