नोकिया को वायरलेस कारोबार बेचेगी नॉर्टेल
करीब 127 वर्ष पुरानी कनाडा की टेलीकॉम कंपनी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि उसने नोकिया सिमेंस के साथ 65 करोड़ डॉलर में एक सौदा किया है।
बयान में नॉर्टेल के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइक जैफिरोवस्की ने कहा, "इस बिक्री से नॉर्टेल की ताकतवर प्रौद्योगिकी परिसंपति, उपभोक्ता संबंध और कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा। पूरे उद्योग में नॉर्टेल के वायरलेस व्यापार को एक पहचान हासिल है।"
उन्होंने कहा, "हम जिस समझौते की आज घोषणा कर रहे हैं वह नॉर्टेल के महत्व को प्रमाणित करता है।"
एक समय टेलीकॉम उपकरण बनाने वाली सबसे बड़ी और कनाडा की सबसे विश्वसनीय कंपनी नॉर्टेल ने कहा कि अन्य कारोबार बेचने के लिए दूसरी कंपनियों के साथ उसकी बातचीत निर्णायक दौर में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications