मैं अपूर्ण पिता बन चुका हूं : ओबामा
लंदन, 20 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार को मनाए जाने वाले फादर्स डे के अवसर पर अपनी बेटियों को लिखे एक पत्र में कहा है कि वह एक पूर्ण पिता नहीं बन सके।
पीपुल डॉट कॉम के अनुसार एक पत्रिका में प्रकाशित होने वाले अपने पत्र में ओबामा ने लिखा है, "मैं जानता हूं कि मैं एक अपूर्ण पिता बन चुका हूं। मैं जानता हूं कि मैंने गलतियां की हैं।"
उन्होंने कहा है, "मैं मिशेल और नवजात मालिया को लगभग 11 वर्ष पहले अस्पताल से घर लाया था। मैं सोचता हूं कि मैंने उसे जो कुछ देने के लिए संकल्प लिया था, वह कभी पूरा नहीं कर पाया। वह यह कि यदि मैं जीवन में कुछ बन सका तो एक अच्छा पिता बनना चाहूंगा।"
ज्ञात हो कि ओबामा की दो बेटियां हैं। एक मालिया (10) और दूसरी सशा (8)।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications