कश्मीर की अर्थव्यवस्था को फिर से बहाल करने की जरूरत : अंसारी
कश्मीर विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए अंसारी ने कहा, "हमारे देश में ध्रुवीकरण और जोड़-तोड़ की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।"
अंसारी ने अपने भाषण में युवाओं पर जोर दिया, जो कि देश की आबादी का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे बड़ा बहुसांस्कृतिक समाज है। ऐसे में इसके सामने खास किस्म की चुनौतियां हैं और उसी बीच में इसे अपनी पहचान, स्वतंत्रता और एकता हासिल करनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications