वरुण गांधी को निशाना बनाया जा रहा है : मेनका
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मेनका शनिवार को शुरू हुई पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी नेताओं शाहनवाज हुसैन और मुख्तार अब्बास नकवी की टिप्पणियों का जवाब दे रही थीं।
हुसैन और नकवी ने कहा है कि भाजपा पीलीभीत मार्का हिंदुत्व के सहारे आगे बढ़ रही है। इसका चुनाव के दौरान पार्टी पर बुरा असर पड़ा।
दोनों नेताओं ने ये बातें राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रणनीति पर चर्चा के लिए भाजपा पदाधिकारियों की शुक्रवार की शाम हुई बैठक के दौरान भी कही थी। दोनों ने कहा था कि वरुण के भाषणों के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
एक सूत्र ने मेनका गांधी के हवाले से कहा, "वरुण को निशाना बनाया जा रहा है और पार्टी को हर हाल में उनका बचाव करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें