ब्लैकबेरी को 64.3 करोड़ डॉलर का लाभ
कंपनी के तिमाही राजस्व में आंशिक गिरावट आई है और यह 3.46 अरब डॉलर से घटकर 3.42 अरब डॉलर हो गया। इसके बावजूद यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 2.24 अरब डॉलर के मुकाबले 53 प्रतिशत अधिक है।
ब्लैकबेरी ने इस अवधि में 38 लाख नए उपभोक्ताओं को जोड़ा और इसके कुल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 2.85 करोड़ हो गई है।
तिमाही के दौरान कंपनी 78 लाख स्मार्ट फोन की बिक्री की। कंपनी के राजस्व में इसकी हिस्सेदारी 81 फीसदी है, जबकि सेवाओं से 13 फीसदी राजस्व हासिल होता है।
कंपनी को आशा है कि अगली तिमाही में वह 41 लाख नए उपभोक्ताओं को जोड़ने में कामयाब होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications