राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में परोसा गया ठेठ बिहारी भोजन

पटना, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पटना में शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं ने ठेंठ बिहारी भोजन का लुत्फ उठाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के खाने में कोई कमी नहीं रहे इसका भी व्यवस्थापकों द्वारा विशेष ख्याल रखा गया।

इस सम्मेलन में दूर-दराज से भाग लेने आये कार्यकर्ताओं ने स्वादिष्ट भोजन का जमकर आनंद लिया। खास गंवई अंदाज में भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस व्यवस्था की निगरानी खुद लालू प्रसाद कर रहे थे। सभी कार्यकर्ताओं ने जमीन में बैठकर बिल्कुल बिहारी अंदाज में भात (चावल), दाल, आलू-परवल की सब्जी पापड़, तिलौरी, चटनी का लुत्फ उठाया।

पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के राजद कार्यकर्ता सुधीर कुमार का मानना है कि राजद के किसी कार्यक्रम में ऐसी व्यवस्था कभी नहीं हुई थी। कार्यकर्ताओं को जिला कमिटियों द्वारा ही खाने की व्यवस्था की जाती रही थी। परंतु इस बार ऐसी व्यवस्था से हम कार्यकर्ता खुश हैं।

इधर, राजद के महासचिव रामकृपाल यादव ने इस भेाज के विषय में किसी भी राजनीति से इंकार करते हुए कहा कि बाहर से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था तो उनके खाने की व्यवस्था तो करनी ही थी। इस पर बिहारी खाना से अच्छा क्या हो सकता था। सभी लोग जमीन पर मिल बैठकर खाये।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+