स्वाइन फ्लू : 6 नए मामले, देश में पीड़ितों की संख्या 56 हुई (राउंडअप)

देश में अब तक 412 संदिग्ध व्यक्तियों से लिए गए नमूनों की जांच की गई। उनमें से 56 में फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से छह मामले स्थानीय स्तर पर हुए संक्रमण के परिणाम हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि नए छह मामलों में तीन की दिल्ली में और हैदराबाद, बेंगलुरू और पंजाब के फतेहगढ़ में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव जे.पी.सिंह ने आईएएनएस को बताया, "तीन और लोगों में शनिवार को फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें एक स्थानीय संक्रमण ेका मामला भी शामिल है।"

दो दिन पहले कनाडा से आए एक पांच वर्षीय बच्चे को एयरपोर्ट हेल्थ आर्गनाइजेशन हास्पीटल (एपीएचओ) में भर्ती कराया गया था। उसमें फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है।

कनाडा से आए एक 27 वर्षीय व्यक्ति में भी राममनोहर लोहिया अस्पताल में फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है।

तीसरे मामले में जिस महिला में फ्लू की पुष्टि हुई है वह अमेरिका से 17 जून को आई अपनी पीड़ित बहन और भतीजी के संपर्क में आ गई थी।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा है, "सभी मरीजों को अलग वार्ड में रखा गया है और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। दिल्ली में फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में फ्लू के 15 मरीज भर्ती हैं।"

हैदराबाद में उस एक 32 वर्षीय व्यक्ति में वायरस की पुष्टि हुई है, जो न्यूयार्क की यात्रा पर गया हुआ था। वह 13 जून को हैदराबाद पहुंचा और उसने 18 जून को खुद अस्पताल जाकर अपने संदिग्ध लक्षण के बारे में जानकारी दी।

फतेहगढ़ साहिब में एक 15 वर्षीय किशोर में फ्लू की पुष्टि हुई है। वह 20 बच्चों के उस समूह में शामिल था, जो नासा के टूर पर ओरलैंडो और अमेरिका गया हुआ था। वह 16 जून को फतेहगढ़ लौटा था।

पंजाब के स्वास्थ्य अधिकारी समूह के सभी बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहे थे। परीक्षण के दौरान इस बच्चे में फ्लू के लक्षण दिखाई दिए।

बेंगलुरू में शनिवार को एक 25 वर्षीय व्यक्ति में वायरस की पुष्टि हुई। वह व्यक्ति न्यूयार्क व लंदन होते हुए फिलैलडेफिया से लौटा था। बेंगलुरू पहुंचने के एक दिन बाद 17 जून को उसने अस्पताल जाकर अपने संदिग्ध लक्षण के बारे में जानकारी दी।

उधर मुंबई में स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के प्रमुख प्रदीप आवटे ने बताया कि अमेरिका के न्यूजर्सी से लौटे एक व्यक्ति में शुक्रवार को फ्लू के वायरस की पुष्टि हो गई थी। उसमें फ्लू के लक्षण दिखने के बाद उसे कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अवटे ने आईएएनएस को बताया, "शुक्रवार रात इस व्यक्ति की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें फ्लू की पुष्टि हुई।"

मुंबई में अब तक 30 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए, उनमें से यह पहला मामला है, जिसमें वायरस की पुष्टि हुई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 94 देशों में 19 जून तक फ्लू के कुल 44,287 मामलों की पुष्टि की है। इनमें से 180 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+