राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमंडलवार थी बैठने की व्यवस्था

हजारों की संख्या में आये राजद के कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में प्रमंडलवार बैठने की व्यवस्था इसलिए की गई थी कि लालू प्रसाद प्रमंडल के हिसाब से उनसे संबंध स्थापित कर सकें।

राजद के महासचिव रामकृपाल यादव का कहना है कि कार्यकर्ताओं को प्रमंडलवार बैठाने से पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद प्रमंडल के कार्यकर्ताओं से सीधे मिले तथा उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।

इधर, दूर-दराज से आये राजद के कार्यकर्ता भी सीधे अध्यक्ष से मिलकर अपनी समस्या रखने में सफल रहे। पटना प्रमंडल के रोहतास जिला के राजद अध्यक्ष विजय कुमार मंडल ने आईएएनएस को बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में आज जहां सबों को बोलने का मौका दिया गया वहीं अध्यक्ष ने खुद लोगों की समस्या सुनी तथा समाधान का आश्वासन भी दिया।

इधर, पूर्णिया जिला के राजद अध्यक्ष दिलीप यादव का कहना है कि पूर्णिया में राजद पहले काफी मजबूत था लेकिन नेताओं में तालमेल के अभाव में यहां राजद कमजोर हुई है। परंतु उन्होंने आशा व्यक्त की कि अगर ऐसा सम्मेलन होता रहा तो राजद को पून: मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छोटे स्तर के कार्यकर्ताओं से अध्यक्ष के मिलने से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह आया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+