गुजकोका को लेकर केंद्र पर बरसे मोदी
मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के मौके पर संवाददाताओं से कहा, "गुजकोका, महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) की ठीक प्रतिरूप है।"
मोदी ने कहा, "हमने इसे वर्ष 2004 में ही केंद्र सरकार के पास भेजा था। लेकिन अपने पूरे कार्यकाल के दौरान सरकार उस पर कोई निर्णय नहीं ले पाई। निर्णय लेने में सरकार को पूरे पांच साल लग गए।"
मोदी ने यह भी कहा कि जब मकोका को अदालत में चुनौती दी गई थी तो अदालत ने कई सारे सुझाव दिए थे और उन सभी सुझावों को गुजकोका में शामिल किया गया है।
मोदी ने यह भी संकेत दिया कि इस कानून को वापस विधानसभा में पेश कर पारित कराया जा सकता है।
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने गुजकोका में तीन संशोधन करने के लिए उसे गुजरात सरकार को वापस भेजने के लिए शुक्रवार को फैसला किया है। इस निर्णय की घोषणा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की एक बैठक के बाद की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications