प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई कर रहा है ईरान: अमेरिका
वाशिंगटन, 20 जून (आईएएनएस)। अमेरिका का कहना है कि ईरानी सरकार राष्ट्रपति चुनाव के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों लोगों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई कर रही है जो निंदनीय है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने शुक्रवार को कहा, "ईरानी सरकार लोगों के खिलाफ जो हिंसा कर रही उसकी हम निंदा करते हैं।"
गौरतलब है कि गिब्स का यह बयान उस समय आया है जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खमेनी ने लोगों से विरोध प्रदर्शन बंद करने का आह्वान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications