राजस्थान की नई उद्योग नीति शीघ्र : पारीक

पारीक शनिवार को उदयपुर जिला मुख्यालय पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में आयोजित उद्यमियों, औद्योगिक संगठनों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने अपनी समस्याएं बताई जिनका अधिकारियों ने निराकरण भी किया।

उद्योग मंत्री ने कहा कि उद्योग नीति को राज्य हित में देखकर बनाया जाएगा ताकि आने वाले वषरे में निवेशक अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भी एमओयू किए हैं इससे राज्य में उद्योगों को अवश्य ही बढ़ावा मिलेगा।

पारीक ने बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों पर कहा कि इन्हें दुबारा चालू करने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही अतिमहत्वपूर्ण एकल खिड़की योजना को प्रभावी बनाया जाएगा ताकि उद्यमियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि उद्योग के साथ ही होटल, खनिज एवं पर्यटन नीति भी बनाई जाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+