स्वाइन फ्लू : दिल्ली में तीन नए मामलों के साथ देश में पीड़ितों की संख्या 53 हुई (लीड-1)

दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव जे.पी.सिंह ने आईएएनएस को बताया, "तीन और लोगों में शनिवार को फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें एक स्थानीय संक्रमण मामला भी शामिल है।"

दो दिन पहले कनाडा से आए एक पांच वर्षीय बच्चे को एयरपोर्ट हेल्थ आर्गनाइजेशन हास्पीटल (एपीएचओ) में भर्ती कराया गया था। उसमें फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है।

कनाडा से आए एक 27 वर्षीय व्यक्ति में भी राममनोहर लोहिया अस्पताल में फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है।

तीसरे में मामले में जिस महिला में फ्लू की पुष्टि हुई है वह अमेरिका से 17 जून को आई अपनी पीड़ित बहन और भतीजी के संपर्क में आ गई थी।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा है, "सभी मरीजों को अलग वार्ड में रखा गया है और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। दिल्ली में फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में फ्लू के 15 मरीज भर्ती हैं।"

उधर मुंबई में स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के प्रमुख प्रदीप आवटे ने बताया कि अमेरिका के न्यूजर्सी से लौटे एक व्यक्ति में शुक्रवार को फ्लू के वायरस की पुष्टि हो गई थी। उसमें फ्लू के लक्षण दिखने के बाद उसे कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अवटे ने आईएएनएस को बताया, "शुक्रवार रात इस व्यक्ति की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें फ्लू की पुष्टि हुई।"

मुंबई में अब तक 30 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए, उनमें से यह पहला मामला है, जिसमें वायरस की पुष्टि हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+