राजस्थान में असगंठित खदान मजदूरों के आवास अनुदान की राशि बढ़ाई गई
मेघवाल आज शासन सचिवालय में चूना पत्थर एवं डोलोमाईट खान श्रम कल्याण संगठन की 27 वीं सलाहकार समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एकीकृत आवास योजना के अन्तर्गत इन खदान श्रमिकों के आवास निर्माण करने के लिये प्रति श्रमिक 40 हजार रु. अनुदान राशि को बढ़ा कर एक लाख रुपये तक किया जाएगा।
राज्य में एकीकृत आवास योजना के अन्तर्गत भवन निर्माण करने के लिये अब तक 200 खदान श्रमिकों के लिए 91 लाख रुपये अनुदान राशि मंजूर की गई है जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में 45 लाख 80 हजार रुपये की राशि भुगतान की गयी है। वित्तीय वर्ष 2009-10 में इस योजना हेतु 44 लाख रुपये की राशि बजट में स्वीकृत है जिससे 120 खदान श्रमिकों को योजना का लाभ मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications