हिलेरी क्लिंटन की कुहनी का सफल ऑपरेशन
वाशिंगटन, 20 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की कुहनी का शुक्रवार को सफल ऑपरेशन किया गया। वह इस सप्ताहांत तक आराम करने के बाद दोबारा कामकाज संभालेंगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय अस्पताल में यह ऑपरेशन दो घंटे तक चला।
बयान में कहा गया कि ऑपरेशन के बाद हिलेरी घर लौट आईं और वह अपने परिवार के साथ इस सप्ताहांत तक रहेंगी।
गौरतलब है कि बुधवार को हिलेरी विदेश विभाग के बेसमेंट में उस समय गिर गईं थी जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications