संयुक्त राष्ट्र ने बेनजीर की हत्या की जांच के लिए गठित किया आयोग
न्यूयार्क, 20 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र ने तीन सदस्यीय एक आयोग का गठन कर दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को बताया कि यह आयोग बेनजीर की हत्या से जुड़ों तथ्यों और परिस्थितियों की जांच करेगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को एक पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी।
यह आयोग एक जुलाई से अपनी जांच आरंभ करेगा। इस आयोग में संयुक्त राष्ट्र में चिली के प्रतिनिधि हेराल्डो मुनोज, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि मारजुकी दारुस्मान और आयरलैंड के दूत पीटर फित्जगेराल्ड शामिल हैं। मुनोज आयोग की अध्यक्षता करेंगे।
गौरतलब है कि दिसंबर, 2007 में प्रचार के दौरान बेनजीर की हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications