सांसद पद्मसिंह पाटिल 4 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए
पाटिल की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत अवधि शनिवार को समाप्त होने बाद सीबीआई ने उन्हें नवी मुंबई स्थित पनवेल की अदालत में पेश किया। अदालत ने पाटिल को चार जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उस्मानाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले पाटिल को पुलिस ने पिछली 7 जून को कांग्रेस नेता और अपने चचेरे भाई पवनराजे निंबालकर व उनके ड्राइवर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।
लोक अभियोजक एजाज खान ने कहा कि पाटिल पर भारतीय दंड प्रक्रिया की धारा 302 (हत्या) और 120-बी (आपराधिक षडयंत्र) के तहत आरोप लगाए हैं।
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने गुरुवार देर रात सांसद पद्मसिंह पाटिल के दो आवासों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और फर्जी दस्तावेज बरामद किए थे। छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार, 726,000 रुपये की नगदी, वॉकी टॉकी, कम्यूटर, सीडी और कई दस्तावेज बरामद किए गए थे।
बरामद हथियारों में तीन राइफल, एक रिवाल्वर, एक पिस्तौल, भारी मात्रा में अन्य हथियार और तीन तलवारें भी शामिल थीं। बरामद किए गए फर्जी दस्तावेजों में तरेना सुगर मिल में हुई लाखों रुपये की धांधली से जुड़े कागजात भी शामिल थे। इस मिल के मालिक पाटिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications