ब्रिटिश युवती से बलात्कार के 2 आरोपी पुलिस हिरासत में
आरोप है कि पालमपुर शहर में गुरुवार की रात कैब ड्राइवर राकेश कुमार (28) और सुशील कुमार (26) ने ब्रिटिश युवती को अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया था।
ब्रिटिश युवती गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) सार्थक के साथ काम करती है। वह पिछले 3 जून को कुछ अन्य ब्रिटिश नागरिकों के साथ पालमपुर आई थी।
मामले के जांच अधिकारी शिवचंद ने आईएएनएस से कहा कि पालमपुर अदालत ने दोनों आरोपियों को 23 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि गुरुवार की रात जब युवती अपना काम खत्म करने के बाद लौट रही थी तब पालमपुर के बाहरी इलाके में दो युवकों ने उसे लिफ्ट दी। युवकों ने पहले युवती के साथ छेड़छाड़ की और फिर बाद में उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित ने शुक्रवार की सुबह पुलिस में अपनी शिकायत दी थी।
कांगरा के पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार फुलजले ने आईएएनएस से कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों पहचान पीड़ित ने की है। आरोपियों पर बलात्कार, अपहरण के साथ ही भारतीय दंड प्रक्रिया की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि 42 ब्रिटिश नागरिक 10 सप्ताह के लिए भारत आए हैं। वे यहां गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने आए हैं। पुलिस ने घटना के बारे में ब्रिटिश उच्चायोग को सूचना दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications