संप्रग ने झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटें जीती
कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी धीरज साहु को भाजपा प्रत्याशी अनूप अग्रवाल के 26 वोटों के मुकाबले 44 वोट हासिल हुए।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने भाजपा के अजय मारू को पराजित किया। सोरेन को 38 वोट मिले और मारू को 30 वोट। तीन वोट अवैध पाए गए।
झारखंड विधानसभा में कुल 82 सीटें है। लेकिन फिलहाल विधानसभा में 73 सदस्य ही हैं। राज्यसभा चुनाव में विधायकों को वोट देने का अधिकार होता है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के विधायक विनोद सिंह और फारवर्ड ब्लाक की अपर्णा सेनगुप्ता ने वोट नहीं दिए।
इसके अलावा धीरज साहु और अनूप अग्रवाल के बीच लड़ाई में एक वोट अवैध पाया गया।
राज्ससभा की ये दोनों सीटें भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा और जनता दल (यूनाइटेड) के बागी नेता दिग्विजय सिंह के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण रिक्त हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications