लेबनान ने इजरायल पर लगाया सीमा के उल्लंघन का आरोप
बेरुत, 20 जून (आईएएनएस)। लेबनानी सेना का कहना है कि इजरायल कफारशूबा पहाड़ियों के बाहरी इलाके के एक प्रतिबंधित क्षेत्र में निरीक्षण चौकी स्थापित कर रहा है तो उसकी सीमा का उल्लंघन है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेना की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, "यह लेबनानी सीमा में प्रतिबंधित क्षेत्र का सीधा उल्लंघन है और यहां एक नया क्षेत्र बनाने का प्रयास है।"
सेना का कहना है कि स्थिति को देखते हुए उस इलाके में सैनिकों को तैनात किया गया है और वे वहां गश्त लगा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications