कचरे के ढेर में बम विस्फोट से युवती की मौत
पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर कमला गार्डेन मुहल्ला में स्थित एक कचरे के ढेर में बम विस्फोट हुआ। बम इतना शक्तिशाली था कि कचरे में से प्लास्टिक चुन रही एक 20 वर्षीय युवती की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक छत्रनिल सिंह ने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी महसौल थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि इस कचरे के ढेर में कोई व्यक्ति बम छुपा कर रखा होगा और अत्यधिक गर्मी के कारण बम फट गया होगा। उन्होंने कहा कि मुहल्ले के और कई कचरे के ढेरों की जांच की गई हैं, परंतु उनमें से कुछ प्राप्त नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications