स्कूल में दाखिला कराइए, मुफ्त जूते पाइए
शनिवार को घोषित की गई यह योजना एससी और एसटी के छठीं से आठवीं तक के छात्रों के लिए लागू होगी।
एक सरकारी बयान में कहा गया है, "यह योजना पहले 18 जिलों में जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित 1,114 आवासीय स्कूलों में लागू की जाएगी। इन स्कूलों में लगभग 70,000 छात्र पढ़ाई कर रहे है।"
सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि छात्रों को मुफ्त जूते-मोजे प्रदान करने का यह कदम दूरवर्ती इलाकों में अधिक से अधिक छात्रों को स्कूलों में दाखिला लेने के लिए प्रेरित करने में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications