हिमाचल प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 800 डॉलर
विश्व बैंक द्वारा हाल में किए गए सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 1990 से शेष राज्यों के मुकाबले इसने तेजी से प्रगति की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मानव विकास के क्षेत्र में प्रदेश ने एक शीर्ष राज्य का स्थान अर्जित किया है।
राज्य में कार्यान्वित हिमालय वॉटरशैड परियोजना के बारे में किए गए सर्वेक्षण से यह तथ्य सामने आए हैं कि हिमाचल प्रदेश के ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव लाने में इसने एक मूक क्रांति का रास्ता प्रशस्त किया है।
विश्व बैंक के सर्वेक्षण में निष्कर्ष निकला है कि इस परियोजना से गांव में सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुदृढ़ता लाने में सहायता मिली है। इस परियोजना ने ग्रामीण गरीबों को रोजगार के अवसर प्रदान करने का रास्ता प्रशस्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications