पाकिस्तानी में विस्थापित 25 जून से घरों को
पेशावर, 20 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान में विस्थापित हुए लोग 25 जून से अपने-अपने घरों को लौटने लगेंगे। यह प्रक्रिया कई चरणों में होगी जो 2 जुलाई तक चलेगी।
आनलाइन न्यूज एजेंसी ने पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के मलकंद डिवीजन के आयुक्त फजल करीम खटक के हवाले से कहा कि विस्थापित लोगों को अपने घरों को लौटने के लिए परिवहन सुविधा के साथ ही खाद्य पदार्थ भी दिए जाएंगे।
खटक ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घरों को लौटने वाले विस्थापित लोगों में राशन कार्ड का वितरण किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications