पाकिस्तान में कर्मचारियों का वेतन 20 फीसदी बढ़ा
समाचार पत्र 'डान' ने पाकिस्तान के प्रवासी मामलों के मंत्री फारुक सत्तार के हवाले से शनिवार को कहा, "हमारे आग्रह पर प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सरकारी कर्मचारियों का वेतन 20 प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया। यह भी निर्णय लिया गया कि वर्ष 2000 से पहले अवकाश प्राप्त करने वाले कर्मचारियों की पेंशन में भी 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।"
सत्तार ने शुक्रवार को वर्ष 2009 के बजट पर प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और उनके सलाहकार शौकत तारीन से चर्चा करने के बाद यह जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications