तालिबान के खिलाफ सरकारी दावे पर उठा सवाल
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने अपने संपादकीय में चेतावनी देते हुए कहा कि तालिबान के सरगनाओं बैतुल्ला महसूद और मौलाना फजलुल्ला के पकड़े जाने या मारे जाने तक "यह लड़ाई एक वर्ष या आगे भी जारी रहेगी।"
अखबार ने कहा कि रोजना सैनिक प्रवक्ता लड़ाई के स्थान और पिछले 24 घंटे की कार्रवाई की जानकारी देते हैं लेकिन वह कभी भी संबंधित चित्रों या साक्ष्यों के साथ नहीं होते।
अखबार ने कहा कि सैन्य प्रवक्ता कभी भी नागरिकों की मौत के आंकड़ें नहीं बताते।
संपादकीय के अनुसार तालिबान आतंकवादियों की मौत के ये आंकडें़ अविश्वसनीय रूप से अधिक हैं क्योंकि वे बड़ी संख्या में कभी नहीं लड़ते और काफी गतिशील होते हैं।
अखबार के अनुसार तालिबान के छुपने के ठिकानों को खाली कराने का रोज दावा किया जाता है लेकिन उनकी तस्वीरें कभी नहीं दी जातीं क्योंकि सेना में कोई भी कैमरे का संचालन नहीं कर सकता है।
उसने सवाल उठाया कि अभी तक तालिबान का शीर्ष स्तर का कोई नेता क्यों नहीं पकड़ा या मारा जा सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications