पीडीपी ने कश्मीर-दिल्ली के बीच संपर्क बहाल किया था : महबूबा
महबूबा मुफ्ती ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा, "पीडीपी के शासन काल में ही सीमा पर युद्ध विराम प्रभावी हुआ था और सीमा पर लोगों ने तनाव से राहत की सांस ली थी।"
मुफ्ती ने कहा कि पार्टी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद के मुख्यमंत्रित्व काल (2002-2005) में ही प्रधानमंत्री का विमान श्रीनगर में उतर पाया था और वह कार में बैठ कर यहां का दौरा कर सके थे।
पीडीपी अध्यक्ष ने जम्मू के लोगों से आग्रह किया कि उन्हें आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पॉवर्स एक्ट को समाप्त करने और सैनिकों की संख्या घटाने जैसी उनकी पार्टी की मांगों को सही संदर्भ में समझना चाहिए।
महबूबा मुफ्ती ने सवाल किया, "अब जब कि आतंकवाद थम चुका है और यहां 500 से ज्यादा आतंकी नहीं बचे हैं, फिर यहां इतनी बड़ी संख्या में सेना की उपस्थिति क्यों। सुरक्षा बलों को गोली चलाने का विशेष अधिकार क्यों दिया गया है?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications