बलात्कार मामले में नारको एनालिसिस चाहती है सूरत पुलिस
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि नारको जांच से इन तीनों संदिग्धों द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान किए गए इसी तरह के संदिग्ध अपराधों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।
सूरत पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम शाहिद सैयद, तारिक सैयद और अबुबकर मेमन को रविवार को नारको एनालिसिस के लिए गांधीनगर स्थित फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) ले जा सकते हैं। इसके जरिए तीनों आरोपियों द्वारा 12 जून के पहले किए गए इसी तरह के अपराधों के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है। हमने त्वरित अदालत से आरोपियों के नारको एनालिसिस की अनुमति मांगी है और हमें उम्मीद है कि रविवार सुबह तक हमें अनुमति मिल जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications