घुसपैठी अमेरिकी चार्टर विमान को मिली उड़ान भरने की इजाजत
हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार इस विमान ने शनिवार को 4.30 बजे मुंबई से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरा।
भारतीय समुद्र क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सेना के एक बेस डीगो गार्सिया से अफगानिस्तान के कांधार जा रहा यह विमान गुजरात के आसमान पर भारतीय वायु क्षेत्र में भटक गया था।
इस विमान को मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने मार्ग बदलने के लिए और मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के लिए निर्देश दिया।
नागरिक, खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने विमान के चालक दल के छह सदस्यों से पूछताछ की। लेकिन पूछताछ के परिणामों को गुप्त रखा गया है। इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि वायु सीमा का उल्लंघन पायलट द्वारा हुई स्वाभाविक गलती थी या इसमें कोई और पेंच था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications